उत्तराखंड तीन धामों मे अबतक 50 लाख तक पंहुचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा, बाबा केदार मे लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या,,,,,,,

देहरादून: चारधाम यात्रा में 21 अप्रैल तक दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 49.30 लाख से अधिक हो चुकी है। प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
चारधाम यात्रा में गंगोत्री, केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 50 लाख पार हो जाएगा। 22 अक्तूबर को गंगोत्री धाम के कपाट विधि विधान से बंद होने के बाद मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्तूबर को बंद होंगे।
30 अप्रैल 2025 को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। जबकि दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई।
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार चारधाम यात्रा में 21 अप्रैल तक दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 49.30 लाख से अधिक हो चुकी है। तीनों धामों के कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 50 लाख पार हो जाएगा। यात्रा के अंतिम पड़ाव में धामों में प्रतिदिन 10 से 11 हजार श्रद्वालु दर्शन कर रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,