उत्तराखंड देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा अभ्यर्थियों का चयन,,,,

देहरादून। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से आगामी 11 अगस्त 2026 को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के जरिए विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों द्वारा कुल 559 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
- आयोजन तिथि व समय: 11 अगस्त 2026, प्रातः 9:30 बजे
- स्थान: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, देहरादून
- पंजीकरण: कार्यालय में कार्य दिवसों के दौरान निरंतर जारी
देश की यह प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी हिस्सा
रोजगार मेले में सीएएमपी-108, एनआईटीटी लिमिटेड, परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन, एक्सिस बैंक, आईजोन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको और टीआई मेडिकोज जैसी जानी-मानी कंपनियां शिरकत करेंगी।
आवश्यक दस्तावेज
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र व उनकी छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और वैध पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) लाना अनिवार्य होगा।
सेवा योजन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कंपनियों और रिक्त पदों की संख्या परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तनशील है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से समय पर पंजीकरण कराकर इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार कांवड़ मेले में चंडीघाट तिराहे पर कांवड़ियों और पुलिस के बीच हुआ विवाद, मेडिकल जांच में शराब पीने की नहीं हुई पुष्टि,,,,
दिल्ली में आज भाजपा उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक में प्रदेश की हारी गई सीटों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान,,,,
उत्तराखंड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पर रोक, पुलिसकर्मी भी तैनात, आखिर क्या हुई वजह,,,,