उत्तराखंड देहरादून DM का कड़ा एक्शन, ‘जनता की असुविधा बर्दाश्त नहीं’, लापरवाह इंजीनियर को तत्काल “Adverse Entry”,,,,

देहरादून। राजधानी देहरादून में विकास कार्यों की कछुआ चाल और प्रशासनिक ढिलाई पर जिलाधिकारी (DM) डॉ. आशीष चौहान ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। जनपद स्तरीय समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि ईसी रोड पर सीवर चैंबर निर्माण और ट्रंक लाइन इंटरकनेक्शन जैसा महज दो से तीन दिन का काम पिछले 6 महीनों (दिसंबर से) से लटका हुआ था। इस गंभीर लापरवाही और जन-असुविधा को देखते हुए जिलाधिकारी ने पीआईयू स्मार्ट सिटी के संबंधित सहायक अभियंता (Assistant Engineer) को तत्काल प्रभाव से ‘प्रतिकूल प्रविष्टि’ (Adverse Entry) जारी कर दी है।

जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी है कि तय समयसीमा में काम पूरा न करने वाली निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ-साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा और आरसी (RC) काटी जाएगी। इसके अलावा, आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उन सड़कों पर नई रोड कटिंग और खुदाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है जहाँ हाल ही में सुधारीकरण का कार्य पूरा हुआ है।
प्रशासनिक स्तर पर काम में तेजी लाने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके जरिए परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। सुरक्षा मानकों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने साफ कहा है कि यदि किसी एजेंसी ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया या रात में की गई खुदाई के गड्ढे को सुबह तक नहीं भरा, तो उसके खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज कर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियो में हुआ फेरबदल, अब तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,,,
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियो में हुआ फेरबदल, अब तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, उत्तराखंड को मिलेगा 8000 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न,,,,