उत्तराखंड के नंदानगर में फंदे से लटके मिले किशोर और किशोरी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा,,,,

गोपेश्वर: नंदानगर विकासखंड के एक गांव में मंगलवार सुबह किशोर और किशोरी फंदे से लटके मिले और घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी 11वीं में पढ़ती थी, जबकि किशोर 12वीं का छात्र था।
पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि किशोर-किशोरी मेला मंच के पीछे रेलिंग पर लटके मिले। दोनों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। किशोरी 11वीं में पढ़ती थी, किशोर 12वीं का छात्र था। पुलिस उनके मोबाइल की चैटिंग और कॉल डिटेल की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों के अनुसार, दोनों रात में खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए थे। वे कब घर से निकलकर घटनास्थल तक पहुंचे, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। दोनों के घरों के बीच 500 मीटर की दूरी है।

More Stories
हरिद्वार परिवहन विभाग में छापे से मचा हड़कंप, नियमों की अनदेखी पर 62 वाहनों के चालान, चार बसें की गईं सीज,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पेशेवर नशा तस्करों की चल-अचल संपत्ति करें कुर्क, मासिक अपराध बैठक में कड़े तेवर में दिखे एसएसपी,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार बहादराबाद के शांतरशाह में बुलेट से भाग रहे दो तस्कर 93 इंजेक्शनों सहित गिरफ्तार, पुलिस को कनखल में भी मिली बड़ी सफलता,,,