उत्तराखंड हरिद्वार बहादराबाद के शांतरशाह में बुलेट से भाग रहे दो तस्कर 93 इंजेक्शनों सहित गिरफ्तार, पुलिस को कनखल में भी मिली बड़ी सफलता,,,

हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस शुक्रवार देर रात चेकिंग अभियान पर थी। एसएसआई अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम भारापुर भौरी और सहदेवपुर जाने वाले मार्ग के तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान भारापुर भौरी की ओर से एक बुलेट बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो चालक ने बाइक को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर फिसल गई। दोनों युवक उठकर अंधेरे में भागने लगे, परंतु मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम नसीम पुत्र इकबाल (निवासी ग्राम लंधौरा, थाना मंगलौर, हरिद्वार) और तन्मय ध्यानी पुत्र विजय ध्यानी (निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून) बताया। जब उनके बैगों की तलाशी ली गई, तो नसीम के बैग से डाइजेपाम आईपी 2 एमएल के 48 इंजेक्शन तथा तन्मय ध्यानी के बैग से बुप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड के 45 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने कुल 93 इंजेक्शन, तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 2600 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह माल भगवानपुर निवासी शाहनाम नामक सप्लायर से खरीदकर लाए थे और इसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए देहरादून ले जा रहे थे।
कनखल बाग के पास से दो स्थानीय तस्कर 10 इंजेक्शनों सहित गिरफ्तार

उधर, कनखल कोतवाली पुलिस ने भी संदिग्धों की धरपकड़ के दौरान दो तस्करों को दबोचने में सफलता पाई। गश्त के दौरान माया विहार कॉलोनी के पास स्थित आम के बाग के निकट लिंक रोड पर पुलिस को दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जामातलाशी के दौरान दोनों के पास से पॉलीथिन के अंदर छिपाकर रखे गए 10 प्रतिबंधित बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद किए गए।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुमित कुमार और मनीष उर्फ मोनू (दोनों निवासी ग्राम जियापोता, कनखल) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे फेरुपुर निवासी अनीश खान से यह नशीली खेप लाए थे और इसे क्षेत्र के युवाओं तथा नशे के आदी लोगों को बेचने के साथ-साथ खुद भी नशे के लिए इसका इस्तेमाल करते थे। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
हरिद्वार परिवहन विभाग में छापे से मचा हड़कंप, नियमों की अनदेखी पर 62 वाहनों के चालान, चार बसें की गईं सीज,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पेशेवर नशा तस्करों की चल-अचल संपत्ति करें कुर्क, मासिक अपराध बैठक में कड़े तेवर में दिखे एसएसपी,,,,
देश में चीनी की किल्लत और कीमतों में उछाल, ब्राजील पर बढ़ी निर्भरता, सरकार ने दिसंबर तक बढ़ाई इन देशों की आयात छूट- SPACIAL Bulletin