उत्तराखंड धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लहराकर लोगों से की अपील, प्रिय प्रदेशवासी तिरंगे संग अपनी फोटो संलग्न वेबसाइट पर करें साझा,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान गत तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महा अभियान बन चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है।
तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,