उत्तराखंड धामी राज मे राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न, सीता और हनुमान पहुंचे कोतवाली, अनुमति न मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी,,,,

ऋषिकेश: सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी में चल रहा विवाद अब सड़क से पुलिस थाने तक पहुँच गया है। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता और हनुमान की वेशभूषा धारण किए कलाकार कोतवाली ऋषिकेश पहुँचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अपनी गिरफ्तारी देने की पेशकश भी कर दी, जिससे माहौल रामलीला मंचन जैसा प्रतीत होने लगा।
आरोप है कि राजनीतिक दबाव में इस वर्ष राम बारात और रावण दहन की अनुमति नहीं दी जा रही है तथा समिति से जुड़े लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि 70 वर्षों से चली आ रही परंपरा को रोकने की कोशिश किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी।
रामलीला कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि अनुमति नहीं दी गई तो आंदोलन और बड़ा रूप लेगा।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,