उत्तराखंड नाश्ते के बाद हुए विवाद के बाद पति ने खाना बनाती पत्नी पर तमंचे से किया फायर, पत्नी की हुई मौके पर हुई मौत पति फरार,,,,,

रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी, घटना के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग में अपनी माता की सहेली के घर पर रह रही थी।
शनिवार को उसका पति पहुंचा और अपनी पत्नी को गोली मार दी। रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की यह पहली वारदात है। मृतका का ससुराल दिल्ली है। बताया जा रहा कि वह 15 दिन पूर्व रुद्रप्रयाग पहुंची थी।
मृतका की मां, बसुकेदार अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात है। जिस कारण वह अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा कि शनिवार को महिला का पति पहुंचा। इस दौरान महिला ने नाश्ता भी बनाया। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई और दोपहर करीब 12.30 महिला के पति ने उस पर तमंचे से फायर कर दी। उह वक्त महिला किचन में थी।

More Stories
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,
उत्तराखंड में यहां लोगों को 15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 किमी दूर उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार जलेगी बिजली,,,