उत्तराखंड पद्मश्री शूटर जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे राजनाथ सिंह और धामी, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि,,,,

देहरादून: देश के सुप्रसिद्ध निशानेबाज और पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए बुधवार को देश और प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां देहरादून के मझौन पहुंचीं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक सभा में शिरकत कर स्वर्गीय जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
“मझौन में जुटे सियासत के बड़े चेहरे, परिजनों को बंधाया ढाँढस”
इस बेहद दुखद घड़ी में दोनों शीर्ष नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रक्षा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
यूपी-उत्तराखंड के कई दिग्गजों ने जताया शोक
मझौन में आयोजित इस शोक सभा में दिवंगत निशानेबाज को नमन करने के लिए राजनीतिक दिग्गजों का तांता लगा रहा। स्व. जसपाल राणा के देश के प्रति अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए सभी ने उन्हें नमन किया।
शोक सभा में मौजूद रहे प्रमुख चेहरे:

- बृजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)
- सौरव बहुगुणा (कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड)
- डॉ. महेश शर्मा (सांसद, नोएडा)
- अजय भट्ट (सांसद, उत्तराखंड)
- डॉ. सुधांशु त्रिवेदी (राज्यसभा सांसद)
- पंकज सिंह (विधायक, नोएडा)
शोक सभा में कई अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
उत्तराखंड में भी स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में पुख्ता किए गए इंतजाम,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कनखल में महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,
उत्तराखंड हरिद्वार, 15 दिन में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे डॉक्टर, प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने दी चेतावनी,,,