उत्तराखंड पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का मामला, चार साल से संपर्क में था युवक, शादी के बहाने दिल्ली बुलाकर की दरिंदगी,,,,

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में नाम और पहचान छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने, दुष्कर्म करने तथा धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की रहने वाली पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती और पहचान छिपाने का खेल
पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के सतना जनपद की रहने वाली युवती पिछले चार वर्षों से हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बादशाहपुर निवासी एक युवक के संपर्क में थी। दोनों की पहचान वर्ष 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस समय युवक ने अपना नाम ‘अमन सिंह’ बताया था। दोस्ती गहरी होने पर युवक युवती से मिलने मध्य प्रदेश भी गया था, जहाँ उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए।
वर्ष 2024 में आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी का नाम बदलकर ‘शाहरुख’ कर लिया, लेकिन वह युवती को अपना नाम लगातार ‘अमन’ ही बताता रहा और उसे धोखे में रखा।
शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया, फिर कमरे में किया बंद
आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया। युवती 13 सितंबर को शादी के इरादे से अपने घर से रवाना हुई और 14 सितंबर की सुबह दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन से युवक उसे अपने साथ ले गया और पास ही स्थित एक कमरे में रखा। आरोप है कि वहाँ युवक ने अपनी असली पहचान उजागर की और धर्म अलग होने की बात कही।
इसके बाद आरोपी ने युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो युवक की मां और भाई ने भी उस पर दबाव डाला और विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया।
दिल्ली से पथरी लाकर छोड़ा, परिजनों संग थाने पहुंची पीड़िता
आरोपी इसके बाद युवती को दिल्ली के होटल में ले गया और फिर वहाँ से पथरी स्थित अपने गांव ले आया। किसी तरह परिजनों के संपर्क में आने के बाद पीड़िता परिजनों के साथ शुक्रवार को पथरी थाने पहुंची और आपबीती सुनाते हुए तहरीर दी।
सीओ लक्सर का बयान
मामले की जानकारी देते हुए सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और अदालत में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और आवश्यकता पड़ने पर जांच के लिए एक टीम को दिल्ली भी भेजा जाएगा। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड रुड़की में हुआ दोहरा हत्याकांड, प्रेम-प्रसंग के शक में युवक ने सगी बहन और पड़ोसी भाई को गोली मार की हत्या, आरोपी फरार,,,
उत्तराखंड हरिद्वार रानीपुर में सुधरेगा सड़कों का ढांचा, विधायक आदेश चौहान के प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री ने दी ₹3.41 करोड़ के बजट की मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार महिला को स्कूटी से गिराकर चेन लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व लूटी गई सोने की चेन बरामद,,,