उत्तराखंड हरिद्वार रानीपुर में सुधरेगा सड़कों का ढांचा, विधायक आदेश चौहान के प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री ने दी ₹3.41 करोड़ के बजट की मंजूरी,,,
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन और सड़क ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर क्षेत्र के चार प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल 3.41 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
“शिवालिक नगर के 4 वार्डों में चौड़ीकरण और डामरीकरण से हजारों परिवारों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा”
इन स्वीकृत विकास कार्यों के तहत शिवालिक नगर नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़कों का चौड़ीकरण, डामरीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
परियोजनाओं का वार्डवार विवरण एवं स्वीकृत बजट

- वार्ड संख्या 02: लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए ₹99.42 लाख की लागत स्वीकृत की गई है।
- शिव मंदिर से चिन्मय डिग्री कॉलेज मार्ग: लगभग 1 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹45.26 लाख का बजट मंजूर हुआ है।
- वार्ड संख्या 03: लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए ₹97.48 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
- वार्ड संख्या 04: लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण और पुनर्निर्माण के लिए ₹99.11 लाख की धनराशि मंजूर की गई है।
विद्यार्थियों, व्यापारियों और आमजन को मिलेगा सीधा लाभ
परियोजनाओं के शिलान्यास और स्वीकृति पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्रीय आवश्यकताओं और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतार रही है।
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के चौड़ीकरण, डामरीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के हजारों परिवारों को सुगम यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। मजबूत सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ प्रतिदिन आने-जाने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों का सफर भी आसान और सुरक्षित बनेगा।

More Stories
उत्तराखंड हल्द्वानी में तेज रफ्तार बाइक ने सब्जी के ठेले को मारी टक्कर, तड़पते किशोर को बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग, 13 वर्षीय मासूम की मौत, कातिल फरार,,,,
उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाउडस्पीकर के प्रयोग पर चमोली डीएम सख्त, गढ़वाल स्काउट्स के सीओ को थमाया नोटिस,,,
उत्तराखंड नैनीताल भूमि नापजोख के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को नकद पुरस्कार की घोषणा,,,