October 20, 2026

उत्तराखंड पारिवारिक विवाद में घिरीं महिला मंत्री रेखा आर्या से विशेष जांच दल ने शुरू की पूछताछ, डिजिटल सबूत जब्त, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस टीम,,,

उत्तराखंड पारिवारिक विवाद में घिरीं महिला मंत्री रेखा आर्या से विशेष जांच दल ने शुरू की पूछताछ, डिजिटल सबूत जब्त, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस टीम,,,

​देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ लगाए गए प्रताड़ना व धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सोमवार देर शाम करीब 8:30 बजे मंत्री के विधिवत बयान दर्ज किए। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय जांच दल ने मामले से जुड़ा एक बहुचर्चित ऑडियो भी अपने कब्जे में ले लिया है, जिसकी प्रमाणिकता परखने के लिए उसे वैज्ञानिक जांच (फॉरेंसिक लैब) हेतु भेजा जा रहा है।

​विदित रहे कि मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में तहरीर देकर अपने पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा, मारपीट, मानसिक-शारीरिक शोषण, जातिसूचक गाली-गलौज करने, जालसाजी तथा जान से मारने का षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी आरोप मढ़ा कि जाली दस्तखत के जरिए उन्हें व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व कंपनियों के निदेशक पद से बेदखल किया गया। पूर्व में मंत्री का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनके आधिकारिक बयान नहीं लिए जा सके थे।

​🔴 आरोपी पति की धरपकड़ के प्रयास

मामले की तहकीकात के सिलसिले में विशेष जांच दल की एक टुकड़ी उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित गिरधारी लाल साहू के व्यावसायिक व निजी परिसरों में पहुंची, जहां से अहम दस्तावेज व कागजी साक्ष्य जुटाए गए। हालांकि, थाने में प्राथमिकी दर्ज होते ही गिरधारी लाल साहू भूमिगत हो गए हैं, जिस कारण पुलिस टीम उनसे सीधे पूछताछ नहीं कर पाई है। जांच दल अब उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रहा है और मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों का दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ मिलान किया जा रहा है।

You may have missed

Share