उत्तराखंड पुलिस का एक आम सिपाही के छह माह से लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रहने पर गरमाया सदन में मामला,,,,,
देहरादून- उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही पिछले छह माह से लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है। ये मामला उत्तराखंड विधान सभा सत्र में जमकर गूंजा। कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी ने इस मामले को जोरशोर से उठाया।
उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही पिछले छह माह लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है।ये मामला उत्तराखंड विधान सभा सत्र में जमकर गूंजा। कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी ने इस मामले को जोरशोर से उठाया।
धारचूला के विधायक हरीश धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड विस के मानसून सत्र में इस मामले को जोरशोर से उठाया।विधायक धामी ने कहा कि एसओजी का एक सिपाही पिछले छह माह से लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है।
उन्होंने सवाल किया कि एक सामान्य वेतनभोगी कर्मचारी लंदन जैसे महंगे शहर में कैसे रह सकता है?सदन में चर्चा के दौरान विधायक धामी ने अपने विस क्षेत्र में फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने का मामला भी उठाया। उन्होंने पुलिस पर क्षेत्र के युवाओं को नशे के झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया।
साथ ही चुनौती दी कि यदि उनकी यह बात गलत निकली तो वो विस की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे और भविष्य में कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे।


More Stories
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,
उत्तराखंड में यहां लोगों को 15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 किमी दूर उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार जलेगी बिजली,,,