October 7, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार बस की चपेट में आने से वायुसेना जवान की हुई दर्दनाक मौत और साथी गंभीर घायल, घायलो को किया एम्स रेफर,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार बस की चपेट में आने से वायुसेना जवान की हुई दर्दनाक मौत और साथी गंभीर घायल, घायलो को किया एम्स रेफर,,,,

​

​हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनखल कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक अनियंत्रित निजी बस ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

“गंगा स्नान के बाद घर लौटने के लिए हाईवे किनारे कर रहे थे बस का इंतजार, एम्स ऋषिकेश रेफर”

इस दर्दनाक हादसे में भारतीय वायुसेना के जवान योगेश जादौन (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

​🔴 छुट्टी पर हरिद्वार आए थे दोनों साथी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से जेवर (गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश) निवासी योगेश भारतीय वायुसेना में ग्वालियर में तैनात थे। वह छुट्टी पर अपने साथी अमित के साथ गंगा स्नान व दर्शन के लिए हरिद्वार आए हुए थे। सोमवार देर रात दोनों वापस लौटने के लिए ऋषिकुल तिराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार निजी बस दोनों को रौंदते हुए निकल गई।

​🔴 अस्पताल में मृत घोषित, साथी एम्स ऋषिकेश रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही कनखल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने योगेश जादौन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमित की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एम्स (ऋषिकेश) रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may have missed

Share