उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रानीखेत और लैंसडौन छावनी क्षेत्रो को नगर पालिका मे शामिल करने का किया आग्रह,,,,,

दिल्ली: सीएम ने रक्षामंत्री से धारचूला और जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को क्षेत्रीय हवाई सेवाओं के उपयोग के लिए अनुमति देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर रानीखेत और लैंसडौन छावनी क्षेत्र को नगर पालिकाओं में शामिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन एवं जनसुविधाओं के समग्र विकास में सहयोग मिलेगा।
सीएम ने रक्षामंत्री से धारचूला और जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को क्षेत्रीय हवाई सेवाओं के उपयोग के लिए अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य के आपदा एवं राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना की सेवाओं के लिए देय शुल्क को माफ किया जाए।
मुख्यमंत्री ने ग्वालदम से नंदकेसरी होते हुए थराली देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव एवं अनुरक्षण का कार्य भविष्य में भी लोक निर्माण विभाग से कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह मोटर मार्ग राज्य की महत्वपूर्ण नंदादेवी राजजात यात्रा का मुख्य मार्ग है।
प्रत्येक 12 वर्षों में आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण यात्रा वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। यह यात्रा राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था की प्रतीक है। रक्षामंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,