उत्तराखंड पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में छुट्टी पुलिस टीम,,,

हरिद्वार: जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मन्नाखेड़ी में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। युवक बुधवार रात से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आकाश (पुत्र मनु राम), निवासी ग्राम मन्नाखेड़ी बुधवार रात भोजन के बाद घर से टहलने के लिए निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह खेत की ओर गए एक ग्रामीण ने पेड़ से लटका आकाश का शव देखा और तत्काल इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

More Stories
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,
उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, इस बारिश से पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड,,,