उत्तराखंड पेपर लीक मामले में हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से मांगा जवाब,,,,

नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने यू.के.एस.एस.एस.सी. का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर सरकार से जबाव देने को कहा है।
सरकार ने इस मामले में आपत्ति दर्ज करने के लिये दो हफ्ते का समय मांगा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की एकलपीठ में हुई।
हाकम सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है । इस मामले में सरकार ने विस्तृत जवाब और अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा।
न्यायालय ने सरकारी पक्ष के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया। उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,