उत्तराखंड प्रदेश में 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अब बढ़ेगा मानदेय, मानदेय में वृद्धि हेतु शासन स्तर पर किया समिति का गठन,,,,

देहरादून: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के लिए शासन स्तर पर समिति बनी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया है कि विभाग की ओर से शासन की समिति के सामने ज्यादा से ज्यादा मानदेय वृद्धि के लिए पैरवी की जाएगी।
प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ेगा। मानदेय कितना बढ़ेगा इस पर शासन की समिति निर्णय करेगी। यह कहना है महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बीएल राणा का विभाग के निदेशक के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के लिए शासन स्तर पर समिति बनी है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया है कि विभाग की ओर से शासन की समिति के सामने ज्यादा से ज्यादा मानदेय वृद्धि के लिए पैरवी की जाएगी। वहीं, विभाग में सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर विभाग में खाली पदों के लिए आवेदन निकाल दिए जाएंगे
विभाग के निदेशक के मुताबिक विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्याण कोष पहले से गठित है। सेवानिवृत्त होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक मुश्त कम से कम एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। विभाग में सेवा के हिसाब से इसमें हर साल पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी।

More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,