उत्तराखंड, प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ तस्कर को किया रेंगेहाथ गिरफ्तार,,,,,
हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डोभाल के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली नगर पुलिस ने ऋषिकुल मैदान के पास एक सुनसान जगह पर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से 4 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने कार चालक आकिल हुसैन को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ऋषिकुल मैदान के पास गश्त कर रही थी, तभी उन्हें एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी दिखाई दी। टार्च की रोशनी में देखने पर पता चला कि गाड़ी की ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा है। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसके पास से 4 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान आकिल हुसैन (उम्र 55 वर्ष), पुत्र साबिर हुसैन, निवासी गाँव रूकन्दी सराय, तुरतीपुरा, जिला सम्भल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा (मु0अ0स0-605 /2025, धारा-08/20 /60 NDPS ACT) दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, उपनिरीक्षक सुनील पंत, कांस्टेबल सत्यपाल और कांस्टेबल जसवीर शामिल रहे।


More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,