उत्तराखंड: बाबा केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, यात्रियों ने उठाया बर्फ का आनंद, प्रदेश मे ठंड ने दी दस्तक,,,,

देहरादून: उत्तराखंड के ऊँचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट बदली है। सोमवार दोपहर बाबा केदारनाथ धाम और आसपास की पर्वत श्रृंखलाओं में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया। बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी है।
“बाबा केदार की नगरी में पहली बर्फबारी ने न सिर्फ तीर्थयात्रियों के मन को ठंडक दी, बल्कि उत्तराखंड के पर्वतीय सौंदर्य को भी फिर से जीवंत कर दिया”
मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के ऊंचाई वाले जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जैसे ही बर्फ के फाहे गिरने शुरू हुए, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के चेहरों पर उत्साह झलक उठा। केदारनाथ पहुंचे यात्रियों ने इस अद्भुत प्राकृतिक नज़ारे का जमकर आनंद लिया और यादगार पल कैमरे में कैद किए।
आपदा प्रबंधन विभाग रुद्रप्रयाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और अपने साथ गर्म कपड़े, रेनकोट व आवश्यक वस्तुएं रखें।
गौरतलब है कि इस वर्ष 23 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले हुई यह पहली बर्फबारी श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य अनुभव लेकर आई है, जिसने धाम की सुंदरता को और भी अलौकिक बना दिया है।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,