उत्तराखंड बारिश से उफना्ते गदेरे से वैकल्पिक मार्ग बहा, आर्मी कैंप का रास्ता बंद,नजीबाबाद हाईवे पर बरसात के चलते धंसी जमीन,,,

देहरादून: पनियाली गदेरे में आए उफान में आर्मी कैंप से जुड़े रास्ते पर बना वैकल्पिक मार्ग बह गया। अब आर्मी कैंप से सीधा आवागमन पूरी तरह से बंद है।
कोटद्वार में आज भारी बारिश के बाद पनियाली गदेरा उफान पर आ गया। इस दौरान दो वर्ष पूर्व आई आपदा में बरसाती नदियों पर बने पुलों के साथ-साथ गबर सिंह आर्मी कैंप को जोड़ने वाले रास्ते पर बना वैकल्पिक मार्ग भी बह गया था।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र का दौरा कर जल्द पुल निर्माण की बात कही थी। पिछले दिनों मालन नदी पर नया पुल बनकर तैयार हो गया। जिससे आवागमन भी शुरू हो गया। अन्य पुलों पर सुरक्षात्मक कार्य लगातार जारी है, लेकिन गबर सिंह आर्मी कैंप को जोड़ने वाले पनियाली गधेरे पर पुल निर्माण पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
ऐसे में जब रविवार को तेज बारिश हुई और पनियाली गदेरा उफान पर आ गय तो आर्मी कैंप को जोड़ने वाला रास्ता बह गया। अब आर्मी कैंप से मुख्य मार्ग का सीधा आवागमन पूरी तरह से बंद हा गया है।
कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच निर्माणाधीन पुलिया धंसी, हाईवे बंद
कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच फोरलेन हाईवे पर निर्माण के दौरान पुलिया क्षेत्र में जमीन धंस गई। इस दौरान यहां वाहन फंस गए और यातायात बंद हो गया। जेसीबी से रास्ता खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोटद्वार में लगी वाहनों की लंबी कतार लगी है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,