उत्तराखंड बैटरी में बिजली को सुरक्षित रखने के लिए लगाएं जाएंगे प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार से मिलेगी सब्सिडी,,,,
देहरादून: बैटरी में बिजली सुरक्षित रखने के लिए प्रोजेक्ट लगाने के तैयारी है। राज्य सरकार ने तीन बीईएसएस प्रोजेक्ट लगाने की डीपीआर तैयार कर ली है। इनमें से 30 मेगावाट 75 मेगावाट आवर का प्रोजेक्ट ढकरानी, देहरादून सब स्टेशन के पास बनेगा।
उत्तराखंड में अब बैटरी में बिजली सुरक्षित रखने के लिए प्रोजेक्ट लगेंगे, जिन पर केंद्र सरकार से सब्सिडी मिलेगी। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को पत्र भेजा है। इसमें 500 मेगावाट आवर के आवंटन की मांग की गई है।
प्रदेश में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) लगाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। राज्य सरकार ने तीन बीईएसएस प्रोजेक्ट लगाने की डीपीआर तैयार कर ली है। इनमें से 30 मेगावाट 75 मेगावाट आवर का प्रोजेक्ट ढकरानी, देहरादून सब स्टेशन के पास बनेगा। जबकि दूसरा 15 मेगावाट व 37.5 मेगावाट आवर का प्रोजेक्ट उत्तरकाशी के तिलोथ सब स्टेशन के पास लगेगा
तीसरा 37.5 मेगावाट आवर का प्रोजेक्ट खटीमा सब स्टेशन के पास लगाया जाएगा। सचिव ऊर्जा ने राज्य को 500 मेगावाट आवर के प्रोजेक्ट आवंटन की अनुमति मांगी है। इससे वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) योजना के तहत प्रति मेगावाट आवर 18 लाख रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार से मिलेगी।


More Stories
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरा विपक्ष, देशभर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई नेता हिरासत में,,,,
उत्तराखंड के देवप्रयाग केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षक पर लगा छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, पॉक्सो व बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी शिक्षक निलंबित,,,,
उत्तराखंड सीएम धामी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान से जुड़ा कॉरपोरेट सेक्टर, खटीमा में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए झंडी दिखाकर 15 वाहन किए रवाना,,,