उत्तराखंड भीमताल में हैरतअंगेज हादसा, चलती बाइक पर झपटा गुलदार, बाइक की चेन में पैर फंसने से हुआ लाचार,,,,

नैनीताल: ऊत्तराखण्ड के भीमताल में एक गुलदार चलती बाइक पर झपटा जिसके बाद बाइक समेत वो जमीन पर गिर गया और उसका पैर बाइक के नीचे फंस गया। बाइक सवार तो भाग गया लेकिन गुलदार फंसा रह गया। वन विभाग गुलदार को सुरक्षित निकालने में जुटा।
नैनीताल के भीमताल स्थित खुटानी क्षेत्र में एक गुलदार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गुलदार का पैर बाइक की चेन में फंस गया। बाइक सवार ने अपनी जान बचाई और भाग निकला।
गुलदार बाइक के नीचे फंसा राह गया तो कोई बाइक हटाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को सुरक्षित निकालने की कोशिश की गई। साथ ही, लोगों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, 4 मई तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, भीषण गर्मी से मिलेगी जल्द राहत,,,
देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में हुए यह मुख्य निर्णय और अपडेट, किन्नरों की ‘बधाई राशि’ की अधिकतम सीमा तय,,,,,,
देहरादून अवैध प्लॉटिंग पर MDDA का कड़ा प्रहार, मेहुवाला में ‘श्रीराम इन्क्लेव’को एमडीडीए के पीले पंजे ने किया जमींदोज,,,,