उत्तराखंड पहाड़ों की रानी में ‘नो बुकिंग, नो एंट्री’, वीकेंड पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए देहरादून पुलिस का मास्टर प्लान,,,,

मसूरी/देहरादून: गर्मी की छुट्टियों और वीकेंड के चलते उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों, विशेषकर मसूरी और चकराता में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। पर्यटकों की इस भारी भीड़ और यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए देहरादून पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और सुगमता के लिए एक व्यापक ‘स्पेशल ट्रैफिक प्लान’ लागू किया है।
होटल बुकिंग दिखाना अनिवार्य
नई व्यवस्था के तहत, फिलहाल बस और टेंपो ट्रैवलर जैसे बड़े वाहनों से आने वाले पर्यटकों के लिए होटल बुकिंग स्लिप दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। बुकिंग कंफर्म होने पर ही इन वाहनों को मसूरी की ओर प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि शनिवार और रविवार को भीड़ का दबाव और अधिक बढ़ता है, तो यह नियम निजी कारों और अन्य छोटे वाहनों पर भी लागू किया जा सकता है।
ड्रोन से निगरानी और भारी पुलिस बल की तैनाती
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पूरे रूट को 6 सुपर जोन, 12 जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
मैनपावर: लगभग 180 पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से ट्रैफिक संचालन के लिए तैनात किया गया है।
तकनीकी निगरानी: तीन आधुनिक ड्रोन कैमरों के जरिए संवेदनशील इलाकों और जाम लगने वाले पॉइंट्स की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
पार्किंग फुल होने पर डायवर्जन प्लान
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शहर की पार्किंग क्षमता पूरी होने पर वाहनों को किंग क्रेग और हाथीपांव रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूट भी तैयार रखे गए हैं।
पुलिस की अपील
तल्लीताल और मसूरी पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और होटल बुकिंग के साथ ही निकलें, ताकि उन्हें प्रवेश द्वारों पर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

More Stories
उत्तराखंड प्रकृति का अद्भुत चक्र, ओम पर्वत पर फिर लौटी पवित्र ‘ओम’ की आकृति, यात्रियों में उल्लास,,,,
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन और विकासखंडों को मिले बीडीओ,,,
उत्तराखंड धारचूला में काली नदी पर बने पहले मोटर पुल का स्वागत बोर्ड विवादों में, नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय गांव का नाम ढका,,,