उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने अंकिता भंडारी मामले में विपक्ष पर साधा निशाना, संवेदनशील मामलों पर राजनीति न करने की दी नसीहत,,,

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों को अपनी राजनीतिक वापसी की सीढ़ी बनाने का प्रयास कतई नहीं किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार के आंसुओं पर राजनीति करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई थी। इसके उपरांत एसआईटी गठित कर गहन व निष्पक्ष जांच कराई गई। विज्ञापनों के जरिए साक्ष्य और सबूत जुटाए गए। उच्च न्यायालय द्वारा जांच के परीक्षण व पुष्टि के बाद ही इस मामले में दोषियों को उम्रकैद की कड़ी सजा सुनाई गई, जो आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से काम किया है।

More Stories
उत्तराखंड एक दाग भी साबित हो गया तो राजनीति से संन्यास लूंगा’- हरक सिंह रावत, मेरा हरक-जैनी प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं, ओछी राजनीति बंद हो’- विजया बड़थ्वाल,,,
उत्तराखंड एक दाग भी साबित हो गया तो राजनीति से संन्यास लूंगा’- हरक सिंह रावत, मेरा हरक-जैनी प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं, ओछी राजनीति बंद हो’- विजया बड़थ्वाल,,,
उत्तराखंड हरिद्वार मेयर ने सफाई कर्मचारियों संग दिवाली पर्व मनाकर सफाईकर्मियों के बीच बांटीं खुशियां,,,