उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण,,,,

देहरादून: जनपद के बड़कोट तहसील में यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड के समीप स्यान चट्टी क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न आपदा की स्थिति से क्षति का आंकलन करने के लिये मुख्यमंत्री ने रविवार को हवाई निरीक्षण किया तथा इसके साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के आसपास की स्तिथि का भी जायजा किया।

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों का गहन अवलोकन किया और स्थिति की गंभीरता का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों, पुलों, कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों को हुए नुकसान का विस्तृत अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा की जाएगी। राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है।सरकार द्वारा राहत कार्यों में तेजी व प्रभावशीलता लाई गई है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद मिल सके।

मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में लगे सभी विभागों, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विस्थापित परिवारों के लिए पर्याप्त आश्रय, भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करें।
इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाई जाए तथा आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,