उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में भर्ती UKD नेता दिवाकर भट्ट का मुलाकात कर पूछा कुशलक्षेम,,,,,

देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज इंद्रेश महंत हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री दिवाकर भट्ट से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री भट्ट इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से श्री भट्ट की स्वास्थ्य स्थिति पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के लिए कहा।
श्री धामी ने श्री भट्ट से भेंट कर उनका हाल-चाल पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकगण एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
यह मुलाकात न केवल नेताओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है, बल्कि राज्य सरकार की जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के प्रति समर्पण को भी दर्शाती है।


More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,