September 9, 2026

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं बोले हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व,,,,

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं बोले हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व,,,,

​देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित करना हमारा दायित्व है. हिमालय हमारे लिए केवल एक पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति और अस्तित्व का आधार है. आदि काल से हिमालय हमारे ऋषियों, मुनियों, साधकों और विचारकों की तपोभूमि रही है.

​मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकॉलोजी एवं इकॉनॉमी में समन्वय के साथ कार्य करना होगा. भावी पीढ़ियों के लिये हिमालय की सुंदरता तथा जैव विविधता को संरक्षित रखना हम सबका दायित्व है. हिमालय हमारे जीवन से जुड़ा विषय होने के नाते इसके संरक्षण का दायित्व भी हम सबका है. हिमालय संरक्षण के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला जैसे पर्व, प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है.

Share