उत्तराखंड में अंकिता भंडारी प्रकरण में हर कोई कर रहा राजनीति, दांव पर सीबीआई की प्रतिष्ठा- स्वामी दर्शन भारती

देहरादून: देहरादून पहुंचे स्वामी दर्शन भारती ने अंकिता मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अंकिता मामले पर सही काम नहीं हुआ, जिसके कारण ही आज हर कोई राजनीति कर रहा है।
स्वामी दर्शन भारती आज देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में उर्मिला सनावर को उत्तराखंड लाने का काफी प्रयास किया गया। उर्मिला को पुलिस पर भरोसा नहीं था। मैं उर्मिला को भरोसा देकर उत्तराखंड लाया। उर्मिला ने कहा था कि उसके पास जो डिवाइस है उसे पुलिस और एसआईटी को नहीं देगी, सिर्फ कोर्ट में जमा करेगी। उर्मिला को उत्तराखंड लाने पर मुझे काफी कुछ बोला गया है।
उत्तराखंड में भी नेपाल की तरह जैन-जी को भड़काने का काम किया जा रहा था। अब महापंचायत में हर कोई राजनीति कर रहा है। सीबीआई की प्रतिष्ठा दांव पर है। अब मैं भू क़ानून पर काम करूंगा। मेरे पास जो भी पार्टी आएगी इसका समर्थन करूंगा।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,