उत्तराखंड में आज पहाड़ों पर हो सकती है हल्की बारसात, आगामी दिनों में प्रदेश में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज,,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार के आसार है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। तीन दिन तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम खुला तो पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास कम हुआ। आज शुक्रवार को भी पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
आने वाले दिनों की बात करें तो 15 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का दौर थमने के बाद पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है। हालांकि सुबह-शाम के तापमान में अंतर देखा जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,