उत्तराखंड में इस पीसीएस अफसर डीपी सिंह के यहां पड़ा ईडी का छापा, उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक हुई बड़ी कार्यवाही,,,,,

देहरादून: एनएच 74 घोटाले में आरोपी उत्तराखंड सरकार के पीसीएस अफसर डीपी सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमें गुरुवार सुबह से ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। ईडी ने उनके राजपुर रोड स्थित आवास से लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली और सीतापुर के आवासीय ठिकानों को कवर किया।
इसके साथ ही ईडी की टीम हरिद्वार में एनएच के एक अफसर और काशीपुर में एक अधिवक्ता के अवसर पर भी कार्रवाई कर रही है। ईडी की इस कार्रवाई से एनएच 74 से जुड़े आरोपियों और अन्य व्यक्तियों में हड़कंप की स्थिति है।
इससे पहले ईडी सितंबर 2014 में डीपी सिंह समेत 08 आरोपियों के विरुद्ध न्यायलय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। वहीं, अक्टूबर 2024 में कोर्ट भी डीपी को झटका दे चुकी है। करीब 500 करोड़ के इस घोटाले में शासन की अनुशासनिक जांच में डीपी को क्लीनचिट दे दी गई थी।
तब ऊधम सिंह नगर के एडीजी द्वितीय ने सुनवाई जारी रखने को कहा था। यह आदेश डीएम ऊधम सिंह नगर के मुकदमा बंद करने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के क्रम में।दिए गए थे।
खैर, ईडी की इस कार्रवाई के बाद पूर्व में कार्रवाई की जद में आए अफसर भी सकते में हैं। माना जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है। ऐसे में कई बड़े अफसरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,