उत्तराखंड में कल से बदलेगे गर्मी के तेवर, पहाड़ों में राहत, ऊंचाई वाले वाले क्षेत्रों में फिर बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,

देहरादून: उत्तरखंड में गर्मी अब तेवर दिखएगा, लेकिन कुछ दिन बाद मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। शुष्क मौसम में मैदान से लेकर पहाड़ तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से तापमान में असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते गर्मी 12 फरवरी से प्रदेशभर में अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि पर्वतीय इलाकों में चटक धूप खिलने की वजह से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने से ठंड परेशान करेगी लेकिन दिन के समय चटक धूप खिलने के आसार हैं। इसके बाद 12 से 15 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुष्क मौसम में मैदान से लेकर पहाड़ तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा और पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि 16 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
उधर मंगलवार के मौसम की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,