उत्तराखंड में जल्द कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होंगे घोषित, पार्टी मे हुई महत्वपूर्ण बैठक,,,,
देहरादून: संगठन सृजन अभियान को लेकर आज एआईसीसी, इंदिरा भवन, कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
प्रदेश अध्यक्ष के सलाहकार अमरजीत सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट एआईसीसी के महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ साझा की, जिस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के विचारों के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के चयन हेतु एक समग्र और सर्वमान्य संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर गहन चर्चा की गई। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, तथा श्री गणेश गोदियाल के साथ व्यक्तिगत चर्चा कर सभी पक्षों के विचार सुने गए।
सभी सुझावों के आधार पर हाईकमान जल्द ही निर्णय लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों की सूची दिवाली से पहले जारी करेगा।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,