उत्तराखंड में बदरीनाथ स्थित भगवान आदि केदारेश्वर एवं शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल विश्राम के लिए हुए बंद,,,,

जोशीमठ: बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया जारी है। आज शनिवार को दूसरे दिन आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद किए गए। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रियाओं के तहत दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर में स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद बंद कर दिए गए। इसी के साथ आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए।
शनिवार को आदि केदारेश्वर मंदिर में कपाट बंद होने से पूर्व बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान आदि केदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया और आरती उतारी। इसके बाद विधि-विधान से मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
अब पंच पूजाओं के तीसरे दिन रविवार को बदरीनाथ मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस मौके पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,