उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे खांकरा के पास हुआ मार्ग बंद, चमोली में 25 ग्रामीण लिंक मार्गों पर थमी रफ्तार,,,,,

गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे खांकरा में बंद हो गया है। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग खांकरा छांतीखाल डुंगरीपंथ से आवाजाही हो रही है।
आए दिन रात्रि हो रही बारिश मुसीबत का सबब बन रही है। जिले में अभी भी 25 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद पड़े हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ हाईवे दिनभर सुचारु रहने से यात्रियों ने राहत की सांस ली थी।
ग्रामीणों ने खुद ही खोला मोटर मार्ग
मोटर मार्ग अवरुद्ध होने से सबसे ज्यादा दिक्कतें बुजुर्ग, बीमार के साथ रोजमर्रा की सामग्री को गांव या बाजार तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। विगत कई दिनों से बंद हेलंग डुमक कलगोट मोटर मार्ग पर बोल्डर व मलबा आने के चलते जब कई दिनों तक मलबा व बोल्डर न हटाया गया तो ग्रामीणों ने खुद ही मोटर मार्ग से मलबा व बोल्डर को तोड़कर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया गया।
डुमक गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र भंडारी ने बताया कि विगत तीन दिन पूर्व हेलंग डुमक कलगोट मोटर मार्ग पर कलगोट गांव के पास पहाड़ी से बोल्डर व मलबा आ गया था कई बार विभाग को इस सबंध में भी अवगत कराया गया था।
जब सड़क को लेकर विभाग न सुध नहीं ली तो फिर डुमक कलगोट के ग्रामीणों ने खुद ही गैंती सब्बल उठाकर भारी भरकम बोल्डर को तोड़कर मोटर मार्ग से हटाया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।

More Stories
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियो में हुआ फेरबदल, अब तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,,,
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियो में हुआ फेरबदल, अब तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, उत्तराखंड को मिलेगा 8000 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न,,,,