उत्तराखंड में यहाँ अब देर रात में नहीं होगी खाने की डिलीवरी, 12 बजे के बाद अब नहीं पहुंचेगा डिलीवरी बॉय,,,,,
देहरादून- फूड डिलीवरी बॉयज के संबंध में कई शिकायतें मिल रही हैं। लिहाजा, उनकी भी रात में चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। खाने की आड़ में कई तरह की अन्य वस्तुओं की भी डिलीवरी की जा रही है।
रात में फूड डिलीवरी बॉयज से खाना मंगा रहे हैं तो 12 बजे से पहले ही ऑर्डर दे दें। इसके बाद से किसी का ऑर्डर नहीं लिया जाएगा। रेस्टोरेंट केवल रात 12 बजे तक ही डिलीवरी बॉय को खाना ले जाने देंगे। इस संबंध में पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। ताकि, इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जा सके।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फूड डिलीवरी बॉयज के संबंध में कई शिकायतें मिल रही हैं। लिहाजा, उनकी भी रात में चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। खाने की आड़ में कई तरह की अन्य वस्तुओं की भी डिलीवरी की जा रही है।
ऐसे में सभी रेस्टोरेंट व होटल आदि को हिदायत दी गई है कि वे ऑर्डर पर खाना 12 बजे से पहले ही डिलीवरी बॉयज को दे दें। ताकि, देर रात तक डिलीवरी बॉयज शहर में न घूमें। इससे अनावश्यक सड़क हादसों पर भी लगाम लगाई जा सकती है।
बता दें कि पिछले दिनों पुलिस प्रशासन ने सभी रेस्टोरेंट और बार आदि को 11 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वीकेंड पर भी बार को 11 बजे तक ही बंद करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अब डिलीवरी बॉयज की भी देर रात आकस्मिक चेकिंग के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं।


More Stories
उत्तराखंड वीकेंड पर महंगी हुई ऋषिकेश राफ्टिंग, ट्रैफिक जाम से पर्यटक परेशान,,,,
उत्तराखंड दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का असर रुड़की से गायब हुई लग्जरी बसें, रुड़की में हो रही है यात्री परेशान,,,,
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी हितधारक सक्रिय,,,,,