- उत्तराखंड में यहाँ कल शाम लगभग 06:47 बजे महसूस हुए भूकंप का झटके, भूकंप का केंद्र रहा चमोली,,,,,
चमोली: अभी अभी भारतीय समय अनुसार सायं 18:47:18 बजे चमोली, उत्तराखण्ड क्षेत्र में भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का आकलन राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) द्वारा किया गया है। प्रारम्भिक रिपोर्ट के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है। यह भूकंप धरातल से लगभग 5 किलोमीटर की कम गहराई पर स्थित था, जिसके कारण स्थानीय क्षेत्र में हल्के झटके महसूस किए गए।
समय: 18:47:18 IST
अक्षांश: 30.50 N
देशांतर: 79.34 E
गहराई: 5 किमी
केंद्र: चमोली, उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि आम जनता से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करें। वर्तमान में किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है, स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
भूकंप से संबंधित अधिक अद्यतन जानकारी प्राप्त करने हेतु riseq.seismo.gov.in पर विजिट करें अथवा BhooKamp App डाउनलोड करें।


More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,