उत्तराखंड में 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी ले रहे थे वृद्धा, विधवा पेंशन, कैग ने पहचान कर शासन को भेजा पत्र,,,,,
देहरादून: कैग ने डाटा विश्लेषण व क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन व सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन के डाटा का सत्यापन किया।
उत्तराखंड में विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके 1377 कर्मचारी वृद्धा व विधवा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। कैग की डाटा विश्लेषण व क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में पूर्व कर्मचारियों द्वारा दोहरी पेंशन लेने का खुलासा हुआ है। कैग ने इस संबंध में शासन को पत्र भेज दिया है।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने डाटा विश्लेषण व क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन व सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन के डाटा का सत्यापन किया।
कैग ने पेंशन के डाटा का आधार नंबर से मिलान किया। इसमें खुलासा हुआ कि प्रदेश के 1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन के साथ ही वृद्धा व विधवा पेंशन का लाभ भी ले रहे हैं। कैग ने पूर्व कर्मचारियों की पहचान कर सरकार को दोहरी पेंशन के बारे में अवगत करा दिया है।
कैग ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन व वित्त विभाग को पत्र भेजकर 15 दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। नियमानुसार पेंशन ले रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी किसी अन्य पेंशन का लाभ नहीं ले सकता है। इसके बावजूद उत्तराखंड में 1377 पूर्व कर्मचारी ऐसे हैं जो बुजुर्गों व विधवा पेंशन का लाभ ले रहे हैं।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दोहरी पेंशन का लाभ लेने का मामला अभी समाज कल्याण निदेशालय के पास नहीं आया है। कैग या शासन की तरफ से यह मामला आते ही कार्रवाई की जाएगी- संदीप तिवारी, निदेशक समाज कल्याण

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,