उत्तराखंड मे बिगड़ा मौसम का मिज़ाज, पहाड़ों में होंगी बारिश और बर्फबारी, राज्य मे छह हाईवे समेत 66 सड़को पर आवागमन बाधित,,,,

देहरादून: आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जनवरी तक प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रविवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जनवरी तक प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
प्रदेश में बर्फबारी से छह राष्ट्रीय सहित 66 सड़कें बंद
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से आगे बंद है प्रदेश में बर्फबारी से छह राष्ट्रीय सहित 66 सड़कें बंद हैं। चमोली जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से आगे बंद है। इसी जिले में गोपेश्वर-मंडल-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग और जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग भी बर्फबारी की वजह से बंद है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राड़ीटॉप से औरछाबैंण्ड तक एवं ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से आगे बर्फबारी की वजह से बंद है। टिहरी जिले में चंबा-धनोल्टी-सुवाखोली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्का से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,