उत्तराखंड मैदान में मौसम खुश्क और पहाड़ों पर हल्के बादल, प्रदेश मे बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि मैदानी इलाके शुष्क रहे। देहरादून समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में हल्की वर्षा और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा।
मैदान में मौसम शुष्क, पहाड़ों में छाये आंशिक बादल
– दून समेत कई क्षेत्रों में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना तापमान
– पहाड़ों में हल्की वर्षा से तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। लेकिन, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और तेज धूप खिलने से तापमान में भी वृद्धि हो रही है। देहरादून समेत कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने से लेकर हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
देहरादून में बुधवार को सुबह से ही धूप खिली रही और दिन में गर्मी महसूस की गई। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। कुमाऊं में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सूचना है। पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने के कारण पारा भी सामान्य से अधिक बना हुआ है और अभी कई इलाकों में ठंड महसूस नहीं की जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी हो सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,