उत्तराखंड राजधानी देहरादून में यहाँ धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक, जिलाधिकारी ने बताई धरना प्रदर्शन रोकने की खास वजह,,,,,,
देहरादून- शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने दून के छह प्रमुख मार्गों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली आदि को प्रतिबंधित कर दिया है। इस प्रकार के आयोजनों के लिए नया रूट-स्थल निर्धारित किया गया है। इसी रूट से होकर संगठन अपने जुलूस, शोभायात्रा व रैली आदि निकाल सकेंगे। नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब हो कि शहर में आए दिन शहर में प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली आदि का आयोजन किया जाता है। इस कारण शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए शहर के प्रमुख छह चौराहों पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थलों, मार्गो पर इस प्रकार के आयोजन पर रोक लगाई गई है
यहां नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन।
घंटाघर, गांधी पार्क, एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक, बुद्धा चौक


More Stories
बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी खर्च का ब्योरा, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च का दिया लेखा – जोखा,,,
उत्तराखंड, सुप्रीम कोर्ट में टली हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, अब अगली पेशी पर टिकी है सबकी निगाहें,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,