उत्तराखंड राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की सख्त कार्यवाही, टीम ने मौके पर पहुंचकर किया स्टोन क्रेशर सीज,,,,
हरिद्वार- सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती ने की सख्त कार्यवाही। जिला खान अधिकारी काजिम रजा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी को विभिन्न माध्यम से अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसका जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें छापेमारी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम उनके द्वारा टीम गठित की गई और देर रात रानीमाजरा में अवैध खनन की शिकायत पर दल के ने श्री शिव शक्ति स्टोन केशर पर छापा मारा।

औचक निरीक्षण के समय पाया गया कि श्री शिव शक्ति स्टोन क्रेशर को दिनांक 10 जुलाई को सीज किया गया है, लेकिन सीज किये जाने के बाद भी क्रेशर स्वामी के द्वारा चौरी से अवैध रूप से उप खनिज लिया जा रहा है। टीम ने स्टोन क्रेशर के मैन गेट को मौके पर सीज कर चौकी फेरूपुर में प्राथमिकी दर्ज करायी।

जिला खान अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,