उत्तराखंड लापता हुई तीन नाबालिग बरामद, ट्यूशन पढ़ने निकली थीं छात्राएं, सहेली की बर्थडे पार्टी में जाने का हुआ खुलासा,,,,

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकलने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई तीन नाबालिग छात्राएं सकुशल मिल गईं हैं।
कोचिंग सेंटर नहीं पहुंची थीं छात्राएं
एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उनकी बहन (17) 11 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे अपनी 14 और 16 वर्षीय किशोरी के साथ आर्यानगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक तीनों छात्राएं घर वापस नहीं पहुंचीं, तो परिजनों ने ट्यूशन पढ़ाने वाले व्यक्ति से संपर्क किया। वहां पता चला कि तीनों छात्राएं उस दिन ट्यूशन पढ़ने पहुंची ही नहीं थीं।
प्रेमनगर आश्रम घाट के पास से सकुशल बरामद
सीओ संजय चौहान ने बताया कि टीम ने खोजबीन करते हुए शनिवार को तीनों छात्राओं को प्रेमनगर आश्रम घाट के पास से सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि तीनों छात्राएं अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में बिना बताए चली गई थीं।

More Stories
उत्तराखंड हाथी ने ग्रामीण को पटककर-2 मार डाला, एक ने भागकर जान बचाई, राजाजी टाइगर रिजर्व के कांसरो वन रेंज की घटना,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पुत्र के डंडे ने ली पिता की जान, श्यामापुर क्षेत्र के चंडीघाट बस्ती की घटना, पुलिस की हिरासत मे आरोपी पुत्र,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पुत्र के डंडे ने ली पिता की जान, श्यामापुर क्षेत्र की चंडीघाट बस्ती की घटना, पुलिस की हिरासत मे आरोपी पुत्र,,,,