September 13, 2026

उत्तराखंड 13-14 सितंबर को दून के परेड ग्राउंड में खेली जाएगी बास्केटबॉल प्रतियोगिता, हरिद्वार जिले की सब जूनियर टीमों का हुआ चयन,,,,

उत्तराखंड 13-14 सितंबर को दून के परेड ग्राउंड में खेली जाएगी बास्केटबॉल प्रतियोगिता, हरिद्वार जिले की सब जूनियर टीमों का हुआ चयन,,,,

हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन ने सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग की टीमों का चयन कर लिया है। यह टीमें 22वीं सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह चैंपियनशिप 13 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

🟢 शिवडेल स्कूल में हुआ टीमों का चयन

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि टीमों का चयन शिवडेल स्कूल में किया गया। बालक वर्ग में आदित्य मम्गाई को कप्तान बनाया गया है, वहीं बालिका वर्ग की कमान मुकुंद घाड़ियल को सौंपी गई है। बालक वर्ग की टीम में आदित्य मम्गाई (कप्तान), तेजस शर्मा, पीयूष बिष्ट, अरब चौधरी, अध्ययन, धैर्य समन्वय, ऋषभ, अनिरुद्ध, रियांश, मनित, लक्ष्य, आरव और सेम शामिल हैं। बालिका वर्ग की टीम में मुकुंद घाड़ियल (कप्तान), लावण्या, तिस्सा, वान्या कटियार, आद्य महता, आद्रिका, सोनम, अनुष्का, धारुणा, वैदिका, अनुकृति, निहारिका और अगम्या को जगह मिली है।

🟢 खिलाड़ियों को मिला स्वामी शरदपुरी महाराज का आशीर्वाद

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से एकजुट होकर खेलने का आह्वान किया और प्रदेश का नाम रोशन करने को कहा। शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज ने सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को हरिद्वार जिले का नाम रोशन करने और मन लगाकर खेलने की प्रेरणा दी। शरदपुरी महाराज ने कहा कि इससे खिलाड़ी आने वाले समय में प्रदेश में अपनी पहचान बना पाएंगे।

You may have missed

Share