उत्तराखंड वीकेंड पर हरिद्वार में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्थाओं की खुली पोल, व्यापारी नाराज और पर्यटक हुए परेशान,,,
हरिद्वार: श्रावण माह की शुरुआत से पहले ही हर शनिवार और रविवार को हरिद्वार में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इस वीकेंड पर धर्मनगरी क्षेत्र में जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि रंग-बिरंगे वाहनों की लंबी कतारें कई किलोमीटर तक फैली रहीं।
धर्मनगरी क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। हर की पौड़ी और ऋषिकुल तिराहा, सुभाषघाट, चंडी घाट समेत मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन हर वीकेंड पर लगने वाले इस जाम को लेकर गंभीर नहीं है। न तो यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाता है और न ही वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की जाती है।
व्यापारियों और यात्रियों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी नाराज़गी देखी जा रही है। यदि समय रहते ठोस व्यवस्था नहीं की गई, तो श्रावण मेले के दौरान हालात और भी बदतर हो सकते हैं।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,