November 19, 2026

उत्तराखंड सरकार ने बांटे दायित्व, चार प्रमुख परिषदों में 16 नए सदस्यों की नियुक्ति, उधमसिंह नगर और देहरादून का दबदबा,,,

उत्तराखंड सरकार ने बांटे दायित्व, चार प्रमुख परिषदों में 16 नए सदस्यों की नियुक्ति, उधमसिंह नगर और देहरादून का दबदबा,,,

​देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न निगमों, बोर्डों और परिषदों में रिक्त पदों को भरते हुए चार प्रमुख परिषदों में 16 नए सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। सरकार द्वारा जारी की गई इस नई सूची में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया गया है, हालांकि इसमें सर्वाधिक हिस्सेदारी उधमसिंह नगर और देहरादून जिले के नेताओं व समाजसेवियों को मिली है।

​विभिन्न परिषदों में सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

जारी आदेश के अनुसार, जनजाति सलाहकार परिषद और लोजर टूरिज्म सहित राज्य की चार प्रमुख परिषदों में इन नए चेहरों को शामिल किया गया है। सूची में पर्वतीय जिलों के प्रतिनिधित्व के तहत रुद्रप्रयाग जिले से पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सहकारिता के क्षेत्र को मजबूती देने के उद्देश्य से राज्य सहकारी परिषद में देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र निवासी अमरजीत सिंह को सदस्य नामित किया गया है। इन नियुक्तियों से संबंधित परिषदों के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

You may have missed

Share