उत्तराखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने वाले रजत जयंती समारोह मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश वासियों को देगे करोडो की सौगात,,,,

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। देहरादून के एफआरआई मैदान में नौ नवंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तैयारी में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। नियोजन विभाग इन परियोजनाओं की अंतिम समीक्षा कर रहा है, ताकि समारोह में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन और लोकार्पण की जाने वाली योजनाओं की सूची तय की जा सके।
मुख्यमंत्री सचिव और गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि रजत जयंती उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,