उत्तराखंड हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को दी सहसपुर से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती,,,,

देहरादून। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सहसपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके खिलाफ झूठा प्रचार करवा रही है और ऐसे लोगों से बयान दिलवा रही है जो खुद प्रधान का चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं।
पार्टी का टिकट और हाईकमान का आदेश सर्वोपरि
रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. हरक सिंह रावत ने स्पष्ट किया कि वह सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक किसी का टिकट फाइनल नहीं हुआ है और पार्टी हाईकमान जिसे भी उम्मीदवार बनाएगा, सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उसकी जीत के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीदवार का चेहरा मायने नहीं रखता, बल्कि उनका एकमात्र लक्ष्य कांग्रेस का चुनाव निशान होना चाहिए।

More Stories
उत्तराखंड नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों पर मुख्यमंत्री धामी ने की कड़ी कार्रवाई, 8 प्रवेश निरस्त सभी आरक्षित श्रेणियों के प्रमाणपत्र की होगी जांच,,,
उत्तराखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रहा हरिद्वार का दबदबा, 15 गोल्ड मेडल जीतकर किया हरिद्वार का नाम रोशन,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने सीमांत गांव माणा से ‘नशामुक्त भारत अभियान’ का भव्य शुभारंभ कर किया सेना के जवानों संग संवाद,,,