उत्तराखंड हरिद्वार ऑपरेशन कालनेमी के तहत अपना धर्म छिपाकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,,

हरिद्वार: आज बहादराबाद थाना पुलिस ने लव जिहाद व ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में त्वरित उत्तराखंड हरिद्वार ऑपरेशन कालनेमी के तहत अपना धर्म छिपाकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,,कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवती से धर्म छिपाकर संबंध बनाए, दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की थी।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम सोनू बताकर पहले पहचान छिपाई और उसके बाद जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया और बाद में ब्लैकमेलिंग करते हुए रकम की मांग शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत कई स्थानों पर दबिश देकर इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए और आरोपी इकबाल उर्फ सोनू पुत्र अखलाक, निवासी मंगलौर को नगला इमरती बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल फोन, बैंक खातों और संपर्कों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या स्वयं ही इस तरह की गतिविधियां चला रहा था।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,