उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर एवं गाड़ी मे बैठकर शराब पीने वालों 21 लोगो पर 81 पुलिस एक्ट में किए चालान,,,,

हरिद्वार: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न सिर्फ क़ानूनन अपराध है, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी गलत है। ऐसे स्थानों से रोजाना आमजन, महिलाएं और छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, इसलिए वहां अनुशासन और शालीनता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की, जिन्हें रास्तों, नदी किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया।
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि “सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
हरिद्वार पुलिस का यह याद दिलाता है कि हर व्यक्ति की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है।
भले ही राह चलने वाली महिला आपकी बहन या बेटी न हो, लेकिन सम्मान हर किसी का होना चाहिए।
पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि सार्वजनिक मर्यादा और अनुशासन बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। पुलिस नहीं है अभी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानो पर खुले आम या गाड़ी में बैठकर शराब पीने वालों लोगो को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,